शहर

Ballia News: देवर पर तेजाब डालकर की हत्या, दोषी महिला को उम्रकैद की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2024, 02:24 PM IST

Ballia News: यूपी के बिलिया के मिड्ढा गांव में एक महिला ने अपने देवर की तेजाब डाकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर मामला अदालत तक पहुंचा। लंबे सम के बाद अदालत ने महिला को दोषी करार करते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Image

बलिया में एक महिला ने तेजाब डालकर देवर की हत्या की

Photo : iStock

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से देवर की हत्या का मामला सामने आया था। यहां एक महिला ने अपनी ही देवर पर तेजाब डाल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पर परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे इस मामले पर फैसला आ गया है। कोर्ट ने महिला को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, संपत्ति के बंटवारे को लेकर महिला ने अपने देवर पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी थी।

संपत्ति बंटवारे के लिए देवर की हत्या

तेजाब डालकर देवर की हत्या का ये मामला यूपी के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव का है। पुलिस ने आरोपी महिला का नाम अजरा खातून उर्फ अजरा और घटना का शिकार बने मृतक का नाम परवेज अहमद बताया। पुलिस ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अजरा ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर 20 जुलाई 2022 की सुबह अपने देवर परवेज अहमद के चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंका था। इस घटना में परवेज अहमद गंभीर रूप से झुलस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर तेजाब फेंकने और हत्या के आरोप में अजरा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

लंबे समय के इंतजार के बाद शनिवार को अदालत की सुनवाई हुई। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी अजरा को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

End of Article