शहर

West Bengal News: जयनगर में दिन दहाड़े TMC नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; फोर्स तैनात

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक TMC नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

Image

तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

Jaynagar News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र के बामनगाची गांव में सोमवार तड़के एक तृणमूल नेता (TMC) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार वह मस्जिद जा रहा था, उसी समय उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। एक राउंड फायरिंग की गयी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।.

गौरतलब है कि सैफुद्दीन लश्कर (43) उस गांव की ग्राम पंचायत का सदस्य था। उन्होंने इलाके के तृणमूल क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी। सैफुद्दीन की पत्नी बामगाछी ग्राम पंचायत की मुखिया हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे तृणमूल नेता मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे. रास्ते में उन पर गोलियां चलाई गईं। गोली उसके कंधे में लगी। सैफुद्दीन सड़क पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे. उन्होंने सैफुद्दीन को लहूलुहान हालत में जयनगर 1 ब्लॉक के पद्मरहाट ग्रामीण अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप

सैफुद्दीन की मौत से बामगाछी इलाके में शोक छाया हुआ है। तृणमूल सूत्रों का दावा है कि वह इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही बारुईपुर पूर्व विधानसभा के तृणमूल विधायक बिवास सरदार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। बिवास का कहना है कि हमने नहीं सोचा था कि नमाज पढ़ने के दौरान सैफुद्दीन की इस तरह हत्या कर दी जाएगी। वह इलाके में लोकप्रिय थे। गरीबों के लिए बहुत काम किया। मुझे नहीं पता ये किसने किया। जिन्होंने ऐसा किया, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article