शहर

kerala News: कन्नूर में नदी में समा गए तीन दोस्त, एक झटके में मौत के मुंह ले गईं मछलियां

केरल के कन्नूर में एक नदी किनारे मछली पकड़ने के वास्ते गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।

Image

कन्नूर में तीन दोस्त डूबे

Photo : BCCL

कन्नूर: उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में पवनूर मोट्टा के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मछली पकड़ते समय तीन छात्र नदी में डूब गए। तीनों छात्रों की मौत से मातम का माहौल है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम को हुई जब तीनों अपने एक अन्य दोस्त के साथ नदी के किनारे खड़े होकर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

एक ने ऐसे बचाई जान

उसने बताया कि छात्र जहां खड़े थे, वह जमीन अचानक नदी में धंस गई और अभिनव (16), जोबिन जिथ (15) और निवेद (18) डूब गए। ये तीनों छात्र रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि उनका दोस्त आकाश तैरकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। उसने बताया कि छात्रों के शवों को परियारम स्थित कन्नूर सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

गर्मियों के महीनों में बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं। लिहाजा, बच्चे इकट्ठा होकर घूमने फिरने के निकल पड़ते हैं। कई दफा ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जहां से वापस आना मुश्किल होता है। खासकर, नदियों, झरनों और तालाबों के आसपास जाने वाले बच्चों के साथ ऐसे हादसे होते हैं। बच्चों में तैराकी की कुशलता न होना उन्हें मौत के मुंह में धकेल देता है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article