शहर

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, हाथ पकड़कर बेटे से मिलाने ले गईं मां

Cricketer Kuldeep Yadav And Vanshika Marriage: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जीवन की नई पारी की शुरुआत के साक्षी बने कई मेहमानों में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान उन्होंने नवदंपति को शुभाशीर्वाद दिया।

Cricketer Kuldeep Yadav And Vanshika Marriage: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के हिल स्टेशन में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शाही शादी में साथी खिलाड़ियों के अलावा कई अन्य खास मेहमान पहुंचे। इनमें आकर्षण का केंद्र रहे बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, जिन्होंने मसूरी पहुंच कर नवदपंति को आशीर्वाद दिया है। सामने आए एक वीडियो में कुलदीप की मां आशा यादव उनका हाथ पकड़कर बेटे से मिलाने ले गईं। सामने आई एक तस्वीर में धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हे राजा को बागेश्वर धाम लिखा एक पटका पहनाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाई। शादी मसूरी स्थित सेवाय होटल में शाही अंदाज में हुई। इस खास पल के कुलदीप और वंशिका के परिवार साक्षी रहे। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गईं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया।

कुलदीप की शादी में पहुंचे साथी क्रिकेटर

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के बाहर तिलक ने कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले कुलदीप यादव की शादी का पूरा आनंद लेंगे, जिसके बाद 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करेंगे। तिलक ने आईएएनएस से कहा, "हम कुलदीप की शादी में खूब मजे करने जा रहे हैं। उसके बाद, आईपीएल की तैयारी करेंगे। तिलक के अलावा, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद कैफ जैसे कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर और भारत के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस समारोह में शामिल हुए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में शुक्रवार शाम को हुए संगीत समारोह की झलकियां देखने को मिली हैं। रैना और चहल ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को एक जैसे पारंपरिक परिधान पहने देखा गया। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया गया। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में परोसे जाने वाले प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें पहाड़ी खाना भी शामिल किया गया। इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल ठुमके लगाते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। अब 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article