क्रिकेट

Kuldeep Yadav Vanshika Marriage: देखें कुलदीप यादव की शाही शादी के शानदार VIDEO, चहल और तिलक ने बारात में लगाए जमकर ठुमके

स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा के साथ विवाह बंधन में शाही अंदाज में उत्तराखंड के मसूरी में आयोजित समारोह में बंध गए। देखें विवाह समारोह के कुछ शानदार पल।

मसूरी: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा के साथ विवाह बंधन में शाही अंदाज में बंध गए। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में कुलदीप ने वंशिका के साथ सात फेरे लिए। मसूरी के होटल सेवॉय में शादी का समारोह बेहद शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कुलदीप यादव की शादी में बाराती बने मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा ने जमकर ठुमके लगाए।

बेहद खूबसूरत और खुश नज़र आए कुलदीप और वंशिका

कुलदीप शादी में सुनहरे रंग की शेरवानी में सुनहरा सेहरा बांधे थे। वहीं वंशिका लाल रंग ने लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। कुलदीप की शादी के दौरान विंटेज कार में बैठकर द्वारचार के लिए पहुंचे जहां वधु के परिवार ने उनका पारंपरिक तरीके से पूरे रीति रिवाज के साथ स्वागत किया। कुलदीप और वंशिका एक दूसरे का हाथ थामे जयमाला के लिए गए। इस दौरान हुई शानदार आतिशबाजी ने सबके मन मोह लिए। कुलदीप और वंशिका एक दूसरे का हाथ थामे एक बेहद खुश नजर आ रहे थे।

कई क्रिकेटर बने बाराती

कुलदीप यादव की शादी में शिरकर करने टीम इंडिया के कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर पहुंचे। युजवेंद्र चहल और तिलकवर्मा के अलावा मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, सुरेश रैना भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी विवाह में बाराती के रूप में शामिल हुए।

मेहमानों के लिए थे होटल में खास इंतजाम

होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की थीं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन के लिए होटल पूरी तरह कुलदीप यादव के परिवार के नाम बुक था। इसके लिए होटल को सत्तर लाख रुपये दिए गए वहीं सजावट में 30 लाख रुपये खर्च हुए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article