Tamil Nadu Weather Today: दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पूर्वोत्तर मानसून (Northeast Monsoon) सक्रिय है और जोरदार तरीके से बरस रहा है। बीते कई दिनों से तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश और मानसून की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में आने वाले तीनों दिनों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मछुआरों को तटीय क्षेत्रों के नजदीक जाने से मना किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी किया गया है।
मछुआरों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य अरब सागर के करीब 17 दिसंबर को न जाने का आग्रह किया है। साथ ही 17 और 18 दिसंबर को तमिलनाडु तट, कोमोरिन और मन्नार की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के कारण वहां स्थिति और खराब हो सकती है। इसलिए मछुआरों की सुरक्षा को देखते हुए यह अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी 16 दिसंबर को तमिलनाडु के रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजापुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई और कराईकल क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण यहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही इससे लोगों के दैनिक जीवन पर भी असर देखने को मिल सकता है।
तीन दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश
तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को नागपट्टिनम, तिरुवरुर, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई, अरियालुर, तंजावुर, पेरम्बलुर, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कल्लाकुरिची के साथ पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 18 दिसंबर को पूरे तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ पुडुचेरी के कुड्डालोर और विल्लुपुरम जिले में भी बारिश होगी। 19 दिसंबर को तमिलनाडु के साथ केरल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
