लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में कोल्ड वेव और कोहरे का डबल अटैक, 26 जिलों में जारी अलर्ट, जानें आज मौसम के मिजाज

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कोल्ड वेव के साथ अब प्रदेश में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Image

यूपी में शीतलहर का कहर

UP Weather Today: पहाड़ों पर हो रही हवाओं बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। गलन भरी हवाओं के कारण यहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जिले कोल्ड वेव की चपेट में हैं। कोल्ड वेव के साथ प्रदेश में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड के बीच लोग अलाव के सहारा ले रहे हैं। इस बीच बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया जा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। वहीं लखनऊ का तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल-

यूपी के इन जिलों में कोल्ड वेव का अटैक

मौसम विभाग लखनऊ ने यूपी के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, ज्योतिबाफुले, रामपुर, बरेली, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, बस्ती और संत कबीर नगर शामिल है। यहां सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोल्ड वेव और कोहरे का डबल अटैक

मौसम विभाग ने आज यूपी के 26 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ यहां कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी पर भी असर देखने को मिलेगा। कोहरे के कारण सड़क यातायात के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है। कई ट्रेनें लेट हो सकती हैं। गलन भरी हवाओं के कारण न केवल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बल्कि अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों अलाव के सहारा ले रहे हैं। इस बीच बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article