शहर

Bihar News: कश्मीर में अग्निवीर जवान की संदिग्ध मौत; सुबह परिवार से हुई बात अचानक लगी गोली

बिहार के सीवान जिले के अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार यादव की जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। प्रदीप यादव जम्मू कश्मीर के टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Image

जम्मू कश्मीर में सिवान के अग्निवीर जवान प्रदीप यादव की गोली लगने से मौत

Photo : Times Now Digital

Bihar News: जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव के अग्निवीर जवान प्रदीप यादव की मंगलवार को संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। अग्निवीर जवान को गोली कैसी लगी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि प्रदीप कुमार यादव ड्यूटी पर थे, इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप यादव को गोली लग गई है। मौके पर पहुंचे जवानों ने तुरंत गोली लगने से घायल प्रदीप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री में थी तैनाती

प्रदीप यादव जम्मू कश्मीर के टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव साल 2022 अग्निवीर ज्वाइन किया था। दो भाइयों में प्रदीप छोटे थे। प्रदीप यादव के बड़े भाई रवि ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे कुछ पारिवारिक बात हुई थी, इसके बाद रवि सीवान चले गए। शाम को घर लौटने पर प्रदीप के कमांडिंग ऑफिसर ने फोन पर बताया कि प्रदीप को गोली लग गई है और वह शहीद हो गया है। सूचना मिलने के बाद प्रदीप के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रदीप के भाई रवि ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को फ्लाइट से पटना भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे तक या गुरुवार की सुबह तक प्रदीप यादव शव उनके पैतृक आवास पर पहुंच सकता है। घटना के बाद प्रदीप यादव के भाई रवि का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि प्रदीप यादव जब पहली बार अग्निवीर में भर्ती होने के बाद गांव लौटा था तो ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article