शहर

सूरत में अजीबोगरीब घटना: बंद मकान में चोरी की नीयत से घुसा युवक खिड़की की ग्रिल में फंसा, लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Surat Kapodra Police Viral Video Investigation: सूरत के नाना वराछा में बंद मकान में चोरी की नीयत से घुसा युवक खिड़की की ग्रिल में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया।

Image

सूरत में अजीबोगरीब घटना: बंद मकान में चोरी की नीयत से घुसा युवक खिड़की की ग्रिल में फंसा, लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Surat Nana Varachha Thief Stuck Window Grill: गुजरात के सूरत के नाना वराछा इलाके में चोरी की कोशिश करने पहुंचे एक युवक की हालत उस वक्त खराब हो गई, जब वह बंद मकान की स्टील की खिड़की की ग्रिल में फंस गया। युवक के फंसने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और उसे बाहर निकालने के बजाय लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपोद्रा पुलिस ने जांच शुरू की।

मामला नाना वराछा की राजाराम नगर सोसाइटी का है। वायरल वीडियो में एक युवक मकान की स्टील ग्रिल के बीच बुरी तरह फंसा नजर आ रहा है। वह बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन ग्रिल में फंस जाने के कारण निकल नहीं पाता। इसी दौरान आसपास जमा लोगों ने उसे लाठी और डंडों से पीटा।

घटना करीब 10 से 12 दिन पुरानी

कपोद्रा पुलिस के मुताबिक, घटना करीब 10 से 12 दिन पुरानी है। घटना के समय पुलिस को इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

कपोद्रा PI एम.आर. सोलंकी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने बंद मकान का फायदा उठाकर अंदर घुसने की कोशिश की थी। उसने पहले दरवाजे का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन लॉक नहीं टूटने पर खिड़की की स्टील की जाली के रास्ते अंदर जाने की कोशिश की। इसी दौरान वह ग्रिल में फंस गया और रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीटा।

पुलिस ने मकान मालिक किशोरभाई से फोन पर संपर्क किया, जो फिलहाल अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नाना वराछा स्थित उनका मकान लंबे समय से बंद है। मकान में किसी तरह की चोरी नहीं हुई है और वहां कोई कीमती सामान या नकदी भी नहीं रखी थी।

मकान मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article