शहर

Sultanpur: महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, सोते समय किया वार; पुलिस कर रही जांच

सुल्तानपुर में एक महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुसिस मामले की जांच कर रही है। घटना उस समय की है जब महिला घर में सो रही थी-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • महिला की गला काटकर हत्या
  • कुल्हाड़ी से सोते समय किया वार
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है

Sultanpur: उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ महिला की लाश मिली। जिसकी सूचना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सोते समय काटा महिला का गला

मिली जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज के निवासी आजाद की पत्नी जरीना (45) और घर के अन्य सदस्य बुधवार रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर बिछा कर सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो बिस्तर पर जरीना का रक्तरंजित शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

ये भी देखें- मैली गंगा में जलीय जीवों के जीवन पर संकट, विलुप्त हो रहीं मछलियों की प्रजातियां; कैसे भरेगा डॉल्फिन का पेट

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची।

घर में सो रही थी महिला

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया है। उसे सूचना दे दी गई और वह वापस आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर सबूत जुटाए गए हैं और परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article