इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार में पहली बार उतरीं सुनीता केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली में किया रोड शो; कहा- 'मुख्यमंत्री को कोई तोड़ नहीं सकता'

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में आज रोड शो किया।

Image

पूर्वी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार शाम को पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में पहला रोड शो किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं और कोई उन्हें तोड़ या झुका नहीं सकता। एक वाहन में सवार, सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली क्षेत्र में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करती नजर आईं। सुनीता केजरीवाल के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए, मुफ्त बिजली मुहैया कराई और मोहल्ला क्लीनिक खोले।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम तानाशाही हटाने और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी आप के चुनाव अभियान की अगुवाई करेंगी। इसी के तहत सुनीता रविवार को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी रोड शो करेंगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि सुनीता केजरीवाल दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा और पंजाब में भी आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article