शहर

Dholpur News: धौलपुर में निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, दो की मौत, 6 लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 05:04 PM IST

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के संत नगर मार्ग के पास निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है और अन्य 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल है। मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Image

धौलपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो की मौत

Dholpur News: राजस्थान में धौलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान की छत ढह जाने की सूचना मिली है। छत के गिरने से उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि छह अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बाड़ी शहर के संत नगर रोड इलाके में नीरज ठाकुर नाम के व्यक्ति के मकान के निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान तीसरी मंजिल पर छत डाली जा रही थी। छत डालने का कार्य दस मजदूर कर रहे थे। तभी छत डालने के दौरान अचानक ईंट के पिलर गिरने से छत भरभरा कर नीचे गिर गई और इस मलबे में करीब आठ लोग दब गए।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

हादसे की जानकारी प्राप्त करते ही पुलिस मौके पर पहुंची मलबे में दबे हुए 8 मजदूरों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि इन आठ घायलों में से दो मजदूरों की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतकों की पहचान करते हुए उनका नाम लखन लोधा (35) और भोला (26) बताया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य छह घायल मजदूरों का इलाज धौलपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण जांच करते हुए पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में सुरक्षा मानकों को अनदेखा किया था। लापरवाही के चलते हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Article