शहर

Rohtas News: आवारा कुत्तों ने सोती हुई भेड़ों पर किया हमला, 67 भेड़ ने गंवाई जान, दो दर्जन से अधिक घायल

Rohtas Stray Dogs Attack Sheeps: रोहतक में देर रात को आवारा कुत्तों ने 67 भेड़ों को अपना शिकार बना लिया। कुत्तों के हमले से दो दर्जन भेड़े जख्मी भी हुईं है। जिनका उपचार चल रहा है।

Image

भेड़ों के झुंड पर आवारा कुत्तों ने किया हमला (सांकेतिक फोटो)

Rohtas Stray Dogs Attack Sheeps: रोहतास में देर रात करीब दो दर्जन कुत्तों ने आश्रय स्थल पर आराम कर रही भेड़ों पर हमला कर दिया। इन आवारा कुत्तों ने 67 भेड़ों को बुरी तरह नोंचकर मार डाला। इस घटना में डेढ़ दर्जन से ज्यादा भेड़ें गंभीर रूप से जख्मी भी हुई हैं। ये भेड़ें स्थानीय वार्ड नंबर -3 निवासी चिरकुट पाल की बताई जा रही है। पशु पालक ने आरोप लगाया है कि जख्मी भेड़ों को समय उपचार नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में उनकी मौत हो गई। इस घटना में पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने दो दर्जन भेड़ों की मौत की पुष्टि की है और बताया है कि 7 भेड़ों का इलाज चल रहा है।

90 भेड़ों पर कुत्तों ने किया हमला

यह घटना कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो स्थित गंगवलिया वन के समीप की है। जहां आश्रय स्थल पर भेड़ों का झुंड विश्राम कर रहा था। तभी रात ढाई बजे के करीब दो दर्जन आवारा कुत्ते भेड़ों पर टूट पड़े। इस घटना के दौरान पशु पालक अपने बेटे के साथ पास के मकान में ही सो रहा था। जब उसे भेड़ों की चीख सुनाई दी, तो उसकी नींद खुली। उसने भेड़ों पर कुत्तों का हमला देख उन्हें डंडे और ईंट-पत्थर से मारकर भगाया। लेकिन तब तक इन आवारा कुत्तों 90 भेड़ों को नोंच कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। भेड़ पालक ने बताया कि रात का नजारा बेहद खौफनाक था। कुत्तों के हमले के कारण कई भेड़ें दूर-दूर तक घायल अवस्था में पड़ी हुई थीं।

क्षेत्र में आवारा कुत्तों की भरमार

भेड़ पालक के अनुसार इस घटना की सूचना स्थानीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी को तत्काल दी गई। लेकिन इसके बावजूद वे समय पर नहीं पहुंच सके और शुक्रवार सुबह तक 67 भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा.आशुतोष कुमार सुमन ने पुष्टि की है कि कुत्तों के हमले से दो दर्जन भेड़ों की मौत हुई है जबकि सात घायल भेड़ों का उपचार चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की भरमार है। इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन व वन विभाग से मांग भी की। उन्होंने शिकायत की है कि घटनास्थल के पास स्थित नदी के किनारे लोग मरे पशुओं को खुले में फेंक देते हैं, जिसका मांस खाने के बाद ये कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि मरी हुई भेड़ों को भी वहीं फेंका गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article