शहर

Reva में बोरवेल से मृत अवस्था में बाहर निकला 6 वर्षीय मासूम, 45 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, फिर भी जिंदगी की जंग हार गया मंयक

मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार को एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था। जिसे बचाने के लिए करीब 45 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। लेकिन बोरवेल में ही उसकी मौत हो गई। रविवार को उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

Image

बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में बोरवेल में गिरा छह साल का मासूम जिदंगी की जंग हार गया। शुक्रवार को मनिका गांव में खेत में बने खुले बोरवेल में छह वर्षीय मंयक गिर गया था। जिसके बाद उसे बचाने के लिह हर तरीके से प्रयास किया गया। करीब 45 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। बोरवेल के अंदर ही मयंक की मौत हो गई। रविवार को मृत अवस्था में उसे बोरवेल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसके शव को एंबुलेंस से त्योंथर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

खेत में खेल रहा था मयंक

यह घटना रीवा में जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव की है। जहां शुक्रवार को छह साल का मंयक खेत में खेल रहा था। इसी खेत में करीब 70 फीट गहरा खुला बोरवेल है। जिसमें वह गेंहू की बिखरी बाली को बिनने के दौरान गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बारे में पता चलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी, जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिनकी निगरानी में रेस्क्यू कार्य लगातार जारी रहा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य को तेज करने का निर्देश दिया।

गड्ढे में दिया जा रहा था ऑक्सीजन

बोरवेल से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चे को गड्ढे में ऑक्सीजन दिया जा रहा था, साथ ही कैमरा लगाकर उसकी मूवमेंट भी पता लगाई जा रही थी। इसके अलावा कई जेसीबी मशीनों से गड्ढे के अगल-बगल खुदाई भी की जा रही थी। यह बचाव कार्य करीब 45 घंटे तक जारी रहा। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। उसने बोरवेल के अंदर ही दम तोड़ दिया। उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article