शहर

Jalandhar News: जालंधर में फ्रिज के कंप्रेसर में हुआ ब्लास्ट, आग लगने से दो की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 03:50 PM IST

Jalandhar News: जालंधर, पंजाब में फ्रिज के कंप्रेसर ब्लास्ट से गैस सिलेंडर के फटने की खबर सामने आई है। हादसे की जानकारी के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Image

जालंधर में फ्रिज कंप्रेसर फटने के बाद गैस सिलेंडर में लगी आग

Jalandhar News: जालंधर, पंजाब से एक बार फिर से फ्रिज के कंप्रेसर ब्लास्ट होने की खबर आई है। इससे पहले भी जालंधर से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। अब उसी तरह की दूसरी घटना जालंधर के सतनाम पुर इलाके से सामने आई है। जानकारी के अनुसार फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट होने के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर में आग लग गई। उस दौरान घर में तीन लोगों का परिवार मौजूद था।

पुलिस अधिकारियों निर्मल सिंह (एसीपी जालंधर सेंट्रल) ने बताया कि फ्रिज के कंप्रेसर के फटने से परिवार के तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घर के मालिक का नाम हरपाल सिंह था। वो और उनकी पत्नी घर में जिम का सामान बनाया करते थे। घर में अचानक फ्रिज के कंप्रेसर फटने से हरपाल सिंह और उनके बेटे जोबन जीत, जिसकी उम्र 15 से 16 वर्ष है, उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के दौरान उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी, जो घायल है। हरपाल सिंह की पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

पहले ही फ्रिज के फटने से हुई थी 5 लोगों की मौत

जालंधर से फ्रिज के कंप्रेशर के फटने की घटना नई नहीं है। एक करीब एक महीने पहले भी जालंधर के आनंद नगर इलाके में घर में फ्रिज के कंप्रेसर फटने की घटना सामने आई थी। बता दें कि फ्रिज के कंप्रेशर फटने के बाद लगी आग में परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हुई थी। इसमें तीन बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 14, 12 और 10 वर्ष थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article