Sleeper Bus Fire: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्लीपर बस में आग, दो की मौत, कुछ झुलसे-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2023, 12:33 AM IST

Fire In Sleeper Bus:गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, हादसे में 2 की मौत की खबर है।

हरियाणा के गुरुग्राम से एक हादसे की खबर सामने आई, बुधवार की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बस में आग लग गई, ये बस स्लीपर बस है जिसमें यात्री सवार थे, इसमें दो लोगों के मरने की सूचना है, खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही थी ये घटना गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर हुई है ऐसा बताया जा रहा है। बस में यात्रियों की संख्या के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद बस की आग पर काबू पाया है, घायलों को गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed