क्रिकेट

'भारत को शमी की जरूरत', मोहम्मद कैफ ने 2027 वर्ल्ड कप गेंदबाजी लाइन अप पर उठाए सवाल

कैफ ने जोर देते हुए कहा कि टूर्नामेंट में एक साल बाकी है और भारत की सबसे बड़ी चिंता पेस बॉलिंग लाइन-अप का तय न होना है। उन्होंने मानना कि मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों की जरूरत भारत को पड़ सकती है। हाल के मैचों में अनुभवहीन बॉलिंग अटैक के संघर्ष को देखते हुए, नेशनल सेलेक्टर अनुभवी गेंदबाजों को वापस बुलाने पर विचार कर रहे हैं।

Image

भारत को शमी की जरूरत। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सोमवार को कहा कि अगले साल के आखिर में दक्षिणी अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत को एक मजबूत गेंदबाजी अटैक तैयार करना होगा। क्योंकि वहां के मैच ऐसी पिचों पर खेले जाने की संभावना है जो पहले की तुलना में बल्लेबाजी के लिए कहीं बेहतर होंगी।

कैफ ने जोर देते हुए कहा कि टूर्नामेंट में एक साल बाकी है और भारत की सबसे बड़ी चिंता पेस बॉलिंग लाइन-अप का तय न होना है। उन्होंने मानना कि मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों की जरूरत भारत को पड़ सकती है। हाल के मैचों में अनुभवहीन बॉलिंग अटैक के संघर्ष को देखते हुए, नेशनल सेलेक्टर अनुभवी गेंदबाजों को वापस बुलाने पर विचार कर रहे हैं। 36 साल के भुवनेश्वर कुमार को चार साल बाद भारत की टीम में वापस बुलाया गया है और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुना गया है।

'युवा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन काम नहीं करेगा'

हैरिस शील्ड इंटर-स्कूल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कैफ ने कहा, बल्लेबाज तो बहुत सारे कतार में हैं, लेकिन गेंदबाजी में कोई नहीं है। हमें यह पता लगाना होगा कि जसप्रीत बुमराह के बाद कौन है। वे (टीम मैनेजमेंट) युवा गेंदबाजों के साथ जा रहे थे लेकिन बात नहीं बन रही है, इसलिए अब उन्हें संतुलन बनाना होगा। शुभमन गिल अपेक्षाकृत युवा कप्तान हैं और ऐसे में युवा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन काम नहीं करेगा। युवा कप्तान के साथ अनुभवी गेंदबाजों का समूह ही काम करेगा।

'शमी एक कुशल गेंदबाज'

कैफ ने कहा, 2023 टूर्नामेंट में शमी का बहुत बड़ा असर रहा था। अफ्रीका में आपको फ्लैट विकेट मिलेंगे, वहां अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत होती है। शमी एक कुशल गेंदबाज हैं... वह ICC इवेंट के गेंदबाज हैं, उन्होंने हर वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर के चयन से दूसरे अनुभवी गेंदबाजों को भी उम्मीद जगी है। वापसी के लिए जो भी नियम हैं, वे उनका पालन कर रहे हैं। वे घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और 20 ओवर तक गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वे फिट हैं। उम्र कोई पैमाना नहीं है। मायने आपका प्रदर्शन और फिटनेस रखते हैं- जैसे कि आप कितनी देर तक गेंदबाजी कर सकते हैं और क्या आप टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article