Nushrratt Bharuccha Recovering: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की हाल ही में स्पाइन सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं। नुसरत के साथ बाली में एक हादसा हुआ था, जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस हादसे के बाद नुसरत को सर्जरी करानी पड़ी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' के 'गेरुआ' गाने को देखते हुए मुस्कुराती नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर आई मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'अगर हमारे साथ ऐसा हुआ तो…' Imran Khan की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने सुनाई आपबीती)
'गेरुआ' गाने को देख नुसरत के चेहरे पर दिखी स्माइल
नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉस्पिटल के रूम से वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह लंच करते हुए टीवी पर शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' का रोमांटिक गाना 'गेरुआ' देख रही हैं। उनके साथ दो नर्स भी मौजूद नजर आईं। इस गाने को देखते हुए नुसरत के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ नुसरत ने लिखा, 'शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती जा रही है। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और सपने देख रही हूं।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी Ajay Devgn स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

Nushrratt Bharuccha recovers in hospital by watching Shah Rukh Khan and Kajol
नुसरत भरूचा अपनी रिकवरी से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। 10 अक्टूबर को उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें खिड़की के पास उनकी खाली व्हीलचेयर रखी दिखाई दे रही थी। इस फोटो में सनसेट का नजारा दिखाई दे रहा था। स्पाइनल सर्जरी जैसी मुश्किल प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी वह सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की नुसरत भरूचा बाली में काम और छुट्टियां बिताने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद अभिनेत्री की टीम ने उनकी चोट की जानकारी साझा की थी।
