राँची

Jharkhand: गुमला में पुलिस और झारखंड जगुआर का जॉइंट ऑपरेशन; आमने-सामने की मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

गुमला जिले के घाघरा जंगल में झारखंड पुलिस और जगुआर ने एक ऑपरेशन चलाया जिसमें प्रतिबंधित संगठन JJMP के तीन नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। मौके से सुरक्षाबलों को हथियार भी बरामद हुए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि अन्य नक्सली पकड़े जा सकें।

Image

गुमला में JJMP के तीन नक्सली ढेर (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

Photo : PTI

Jharkhand Naxalite Encounter: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर ने संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने तीन आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एक AK-47 राइफल और दो इंसास राइफल शामिल हैं।

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ ऑपरेशन

गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि घाघरा जंगल में JJMP के नक्सली किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम ने संयुक्त रूप से जंगल में ऑपरेशन शुरू किया।

आमने-सामने की मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के आमने सामने आने दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए। ऑपरेशन के बाद मौके से तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद जंगल में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि किसी और नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की जा सके। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें