राँची

Best Places To visit in Ranchi: रांची और आसपास हैं कई खूबसूरत जगह, जरूर करें सैर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 02:27 PM IST

Ranchi Tourist Places: गणतंत्र दिवस के जश्न को आप अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन जगहों पर जाकर दोगुना कर सकते हैं। यह स्थल रांची शहर में हैं। कुछ शहर के आसपास हैं। इन स्थलों पर आप निजी एवं सार्वजनिक वाहन से पहुंच सकते हैं। कुछ ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनके बारे में आपको एवं बच्चों को जानकारी होनी जरूरी है

Image

तोपचांची झील, जिसकी खूबसूरती देखते रह जाएंगे आप

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • स्टेट म्यूजियम होटवार में सूबे की जनजातियां को जान पाएंगे
  • साइंस सेंटर में बच्चों को पता चलेगी साइंस की बारीकियां
  • तोपचांची झील की खूबसूरती का उठाएं आनंद

Ranchi News: रांची में कई ऐसे स्थल हैं, जहां आपको इस गणतंत्र दिवस पर जाना चाहिए। इनमें सबसे पहले हम आपको स्टेट म्यूजियम होटवार के बारे में बता रहे हैं। स्टेट म्यूजियम में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं कलात्मक चीजें आपको देखने को मिलेंगी। यह चार भागों में बंटा म्यूजियम है। मूर्तिकला, पुरातत्व, नृवंशवज्ञान और चित्रकारी दीर्घा हैं। यहां पर्यटकों को रोमांचक एवं सूचनात्मक किताबें एवं पुस्तिकाएं मिलेंगी। म्यूजियम की इमारतों में सूबे के प्रसिद्ध कलाकारों की ऐतिहासिक कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।

इस म्यूजियम का प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए तीन रुपए, वयस्कों का 5 रुपए और विदेशियों का 100 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसके बाद रांची साइंस सेंटर जा सकते हैं। झारखंड काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तहत बना यह पहला साइंस सेंटर है। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद ने साइंस सेंटर को संस्कृति मंत्रालय द्वारा विकसित करवाया है। सेंटर की दो इमाते हैं। इनमें तीन स्थाई विषयगत दीर्घाएं हैं। यह 13 एकड़ में बना है। यहां आप एवं बच्चे विज्ञान से जुड़ी पहलुओं को करीब से देख एवं जान सकेंगे।

3 डी प्रोजेक्ट पर मिलेगी विज्ञान की जानकारी

रांची साइंस सेंटर पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों से लैस है। यहां आप 3 डी प्रोजेक्टर के माध्यम से साइंस को जान पाएंगे। प्रौद्योगिकी एवं प्रदर्शनी विज्ञान लैब है। इसके अतिरिक्त कॉन्फ्रेंस हॉल, उद्यान, साइंस लाइब्रेरी और बच्चों के कॉर्नर हैं। यहां का प्रवेश शुल्क सभी के लिए 10 रुपए है। शहर में ट्राइबल म्यूजियम है। इसमें आप विभिन्न जनजातियों के जीवन की यात्रा देख एवं समझ सकेंगे। म्यूजियम दैनिक जीवन में कला, संगीत और डांस के महत्व को भी दिखाता है। म्यूजियम में उन उपकरणों और संगीत वाद्ययंत्रों को दिखाने का प्रयास किया है, जो जनजातियों की संस्कृति के पर्याय हैं। इस म्यूजियम में एक साथ 300 लोग रह सकते हैं। यहां प्रवेश निशुल्क है।

बिरसा प्राणी उद्यान की करें सैर

शहर में बिरसा प्राणी उद्यान की सैर कर सकते हैं। यहां विदेशी वनस्पतियों और जीवों की एक विविधता है। इसके बाद तोपचांची झील घूम सकते हैं। यह झील धनबाद समेत कई उपनगरों को पानी की आपूर्ति करता है। यहां साल भर लोग झील की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। जोन्हा झील भी घूम सकते हैं। बड़ी ऊंचाई से एक झरने को दृश्य को देख सकेंगे। यहां से कई घाटियां दिखेंगी, जो आपका मन मोह लेंगी। टैगोर हिल जाना नहीं भूलें। यह बेहद खूबसूरत जगह है। यहां नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर काफी समय बीताए थे। इस वजह से इसका नाम टैगोल हिल रखा गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article