राँची

Ranchi News: रांची में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल

रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मंडार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गयी। बस में 30 बच्चे सवार थे।

Image

स्कूल बस पलटी।

Photo : ANI

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई। स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में 30 बच्चे सवार थे।

स्कूल बस में 30 बच्चे थे सवार

पुलिस ने बताया कि बस मंडार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गई। पुलिस ने बताया कि स्कूली बस में 30 बच्चे सवार थे, जिनमें 20 घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

हादसे में कई बच्चे घायल

मंडार पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने कहा कि स्कूल के करीब 20 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट आई है, उसका 'सीटी स्कैन' किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी बच्चे ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

'तेज रफ्तार से चल रही थी बस'

वहीं, एक बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि बस की रफ्तार तेज थी और हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि आज बस 45 मिनट की देरी से आई थी। देरी के कारण चालक बस तेज रफ्तार से चला रहा था और किसी से फोन पर भी बात कर रहा था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article