राँची

रांची में बैठकर ऑस्ट्रेलिया में ठगी, तीन लाख से अधिक विदेशी नागरिकों का किया इस्तेमाल

रांची में एक फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था। सीआईडी ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही कई उपकरण और दस्तावेज जब्त की है।

Image

साईबर अपराध।

Photo : BCCL

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाता था। अब तक कई देशों के लोग इसके झांसे में फंस चुके हैं और ठगी के शिकार बन गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गिरोह के पास तीन लाख से अधिक लोगों का पर्सनल डेटा मौजूद था, जिससे वह लोगों को अपना शिकार बनाता था।

विदेशी नागरिकों को बनाता था शिकार

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने रांची के किशोरगंज से इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को ऑस्ट्रेलियाई टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी और ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी से जुड़ा हुआ बताता था और विदेशी नागरिकों से ठगी करता था। वह विदेशी नागरिकों को फोन करता और इंटरनेट स्पीड फिक्स करने के बहाने उसे अपना शिकार बना लेता था।

विदेशी नागरिकों के डेटा का इस्तेमाल

आरोप है कि वह विदेशी नागरिकों को प्रताड़ित करता था, जिससे विदेशी नागरिक उसे पैसे भेज देते थे। इस काम के लिए वह तीन लाख से अधिक विदेशी नागरिकों के पर्सनल डेटा का उपयोग करता था। इसमें उसके फोन नंबर, नाम, पता समेत कई अन्य गोपनीय जानकारी शामिल हैं।

कई चीजें बरामद

बताया गया कि ठगी के मामले में दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरोह जहां से कॉल सेंटर चलाता था, वहां से पांच लैपटॉप, 27 कम्पयूटर, चार पेन ड्राइव, सात मोबाइल, नियुक्ति पत्र, पांच क्रेडिट कार्ड समेत कई अन्य चीजें बरामद जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में इस कॉल सेंटर का संचालन रांची से होता था, लेकिन बाद में इसे गोरखपुर शिफ्ट कर दिया गया। वहां जब इस पर कार्रवाई हुई तो फिर से इसे रांची शिफ्ट कर दिया गया और पिछले एक साल से विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करता था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article