जांच एजेंसी के अनुसार करीब 3048 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटन में इस तरह की अवैध वसूली हुई, जिससे 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई होने का अनुमान है। इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है उनमें मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त) सिंगराय टुटी, राजीव लोचन, सुरेंद्र कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं।
Mar 18, 4:47 PMरांची के टाटीसिल्वे इलाके में डोल मेले के दौरान एक तेज रफ्तार कार के भीड़ में घुसने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
Mar 14, 3:10 PMझारखंड के नगर निकाय चुनावों में इस बार कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए, खासकर धनबाद नगर निगम में महापौर पद को लेकर। भाजपा के ‘बागी’ उम्मीदवार संजीव सिंह ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। राज्य के 48 शहरी निकायों में हुए चुनाव में निर्दलीय और विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जिसमें 63 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने भागीदारी निभाई।
Mar 01, 12:20 PMझारखंड के शहरी निकाय चुनावों के 48 में से 47 परिणाम घोषित होने के साथ ही राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ हो गई है। विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कई जगहों पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। इन परिणामों से साफ है कि मतदाताओं ने इस बार स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि को प्राथमिकता दी है।
Feb 28, 10:06 AMRanchi News: रांची की सड़कों पर आज सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला, जब एक जंगली हाथी शहर की मुख्य सड़क पर टहलता हुआ दिखा। आनन-फानन में पुलिस और वन विभाग की टीम में हाथी को वापस जंगल की तरफ भेजने की कार्ययोजना बनाई।
Feb 27, 5:47 AMझारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 Feb 2026: झारखंड के 20 जिलों में आज भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती सिस्टम के कारण रांची समेत कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। जानते हैं कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम।
Feb 25, 4:04 AMJharkhand Air Ambulance Crash: लातेहार के संजय कुमार को बचाने के लिए परिवार ने जी तोड़ मशक्कत की। नाजुक हालत में उन्हें रांची में भर्ती कराया, जब वहां उम्मीद टूटने लगी तो करीब 7.5 लाख में एयर एंबुलेंस बुक की लेकिन बेहतर इलाज की आशा चतरा के पास विमान क्रैश होने के साथ ही खत्म हो गईं।
Feb 24, 3:30 AMझारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। इस हादसे में मरीज, डॉक्टर और दो पायलटों समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों की सूची जारी कर दी गई है। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था।
Feb 24, 1:27 AMझारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार को मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए, लेकिन कई जगह हिंसक झड़प और फर्जी मतदान की घटनाएं भी सामने आईं। अब सबकी निगाहें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
Feb 23, 4:48 PMझारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, गिरिडीह में एक बूथ पर झड़प की घटना सामने आई, जिसे प्रशासन ने समय पर नियंत्रित कर लिया। राज्यभर में 4307 केंद्रों पर मतदान हो रहा है।
Feb 23, 6:18 AMझारखंड के गिरिडीह जिले में आगामी निकाय चुनावों के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और लगभग 100 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चुनाव प्रचार की समय-सीमा समाप्त होने के बाद होटल में बैठक की गई। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर दिया है।
Feb 22, 12:17 PMझारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है। धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, विस्फोटक उपकरण माओवादी उग्रवादियों द्वारा लगाया गया था और मामले की जांच जारी है।
Feb 21, 2:33 PMरांची के डोरंडा इलाके में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक मर्सिडीज ड्राइवर ने विवाद के बाद युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट पर लटक गया। आरोपी कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा, फिर युवक को घर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट भी की।
Feb 17, 9:24 AMझारखंड के गोड्डा जिले में एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला और उसका देवर कई सालों से अवैध संबंध में थे और उन्होंने पति को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है, जबकि मृतक का भाई अभी फरार है।
Feb 15, 4:17 PMझारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड और आसपास के इलाकों में जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुए हमले में छह लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक हालात काबू में नहीं आ सके हैं।
Feb 13, 9:32 AMझारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 Feb 2026: झारखंड में एक बार फिर बर्फीली हवाओं ने दस्तक दी है, जिससे पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी यह ठंड कम नहीं होने वाली है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं झारखंड के मौसम का हाल।
Feb 08, 3:47 AMरांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की कडरू न्यू एजी कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां और बहन ने भी जान लेने की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से जानकारी जुटा रही है।
Feb 02, 3:46 PMरांची के गुलमोहर पार्क में शनिवार रात एक व्यक्ति की निर्दयी हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी। मृतक की पहचान मधेश्वर सिंह के रूप में हुई, जो वहीं के निवासी थे। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर लालपुर चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन में उतर गए।
Feb 01, 6:37 PMझारखंड के आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने अपने जीवन को आदिवासियों और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के रूप में उन्होंने राज्य के गठन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक बनी, जो आज भी आदिवासी आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा मानी जाती है।
Jan 25, 5:23 PMझारखंड के देवघर जिले में नावाडीह रेलवे फाटक के पास गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन का इंजन ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो बाइक भी चपेट में आ गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें हादसा साफ-साफ देखा जा सकता है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
Jan 22, 12:32 PMउत्तर भारत के साथ-साथ झारखंड में भी कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। तापमान में तेज गिरावट के कारण कई जिलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Jan 11, 1:30 PMइन दिनों समूचे उत्तर, उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों की तरह झारखंड में भी प्रचंड ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार शून्य की ओर रेस लगाता दिख रहा है और शीतलहर से लोगों का जीना मुहाल है। झारखंड में एक जगह तो पारा शून्य से नीचे पहुंच भी गया है।
Jan 08, 5:44 AMहावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बिसरा और बंडामुंडा केबिन ‘ए’ के बीच 22 हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। हाथियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने तत्काल 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया।
Dec 25, 4:31 PMप्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के करीब तीन बजे गोवा में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के फोन करने पर दोनों की मौत की जानकारी मिली। फागू ने कहा, 'मैंने अपने दोनों भाइयों - प्रदीप और विनोद - को गंवा दिया है।'
Dec 07, 2:50 PM