क्राइम

शादी के लिए खूनी साजिश; झारखंड में महिला ने प्रेमी देवर संग रचा पति का मर्डर प्लॉट, गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला और उसका देवर कई सालों से अवैध संबंध में थे और उन्होंने पति को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है, जबकि मृतक का भाई अभी फरार है।

Image

झारखंड में एक पति की सनसनीखेज हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jharkhand Husband Murder Case: झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसका अपने देवर के साथ अवैध संबंध था। पुलिस ने बताया कि महिला के अलावा, हत्या में शामिल दो भाड़े के अपराधियों को भी पकड़ा गया है, जबकि मृतक का भाई अभी तक फरार है।

जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में महिला के पति (32) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। महागामा पुलिस के अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मृतक की पत्नी, सोनी देवी (30), और उसका देवर रोहित मोदी कई वर्षों से संबंध में थे और दोनों शादी करना चाहते थे। ऐसे में, इस कारण उन्होंने पति को हटाने की साजिश रची।

दोस्त को दी हत्या की सुपारी

जांच में पता चला कि हत्या की पूरी साजिश महिला और उसके देवर ने मिलकर रची थी। पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर आजाद से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित मोदी ने अपने गांव के दोस्त मोहम्मद शैन के जरिए महिला के पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये में सुपारी दी। बताया जा रहा है कि, इसके बाद शैन ने अपने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिडो को वारदात में शामिल किया और उसे 25,000 रुपये दिए।

कुल्हाड़ी और सबूत बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी संलिप्तता मंजूर की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि साजिश के तहत शैन और विजेंद्र ने कुल्हाड़ी खरीदी और 27 जनवरी को रोहित के कहने पर मृतक को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसका सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article