शहर

झारखंड का मौसम (8 Feb 2026) Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर लौटी ठंड, अचानक गिरा पारा; कल से बादलों की ओट में छिपेगा सूरज

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 Feb 2026: झारखंड में एक बार फिर बर्फीली हवाओं ने दस्तक दी है, जिससे पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी यह ठंड कम नहीं होने वाली है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं झारखंड के मौसम का हाल।

Image

आसमान साफ होते ही बढ़ेगी ठंड

Photo : Times Now Digital

झारखंड में आज का मौसम (8 Feb 2026): झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरी और सर्द हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। हालात यह हैं कि कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर साफ महसूस हो रहा है।

गुमला सबसे ठंडा

झारखंड के गुमला जिले में इन दिनों 'कोल्ड टॉर्चर' शुरू हो गया है। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो राज्य में सबसे कम है। राजधानी रांची और जमशेदपुर को छोड़ दें, तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों में भी तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक बार फिर अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल से छाएंगे बादल

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देश के उत्तरी हिस्से में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हुआ है। इसका असर झारखंड में सोमवार, 9 फरवरी से दिखने लगेगा। अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बादलों की वजह से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

रांची का हाल और कोहरे की चेतावनी

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कुहासा छाया रह सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक बादल रहेंगे, पारा थोड़ा चढ़ा रहेगा, लेकिन जैसे ही आसमान साफ होगा, ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी। फिलहाल अगले 24 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी

मौसम में आ रहे इस अचानक उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह और देर रात चलने वाली सर्द हवाएं सेहत बिगाड़ सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुहासे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है, जिससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान