शहर

राम मंदिर दान चोरी मामला: 14 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे आठों आरोपी; पुलिस ने नहीं मांगी कस्टडी

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों को 14 दिन और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहले, उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जहां आज पूर्व की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उनकी पेशी हुई थी।

Image

राम मंदिर दान चोरी मामला।

Photo : PTI

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर दान चोरी और गबन मामले में सभी आठों आरोपियों की आज यानी सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में वर्चुअल मोड में पेशी हुई। यहां सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत (ज्युडिशल कस्टडी) 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पहले, उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जहां आज पूर्व की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उनकी पेशी हुई थी।

सुनवाई के दौरान, पुलिस ने किसी भी आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग अदालत से नहीं की। ऐसे में अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इस दौरान आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ नहीं होगी और वे न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे।

ये लोग किए गए हैं गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ आरोपियों- अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रविवार को पुलिस टीमों ने सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ तलाशी भी ली।

वकीलों ने लिया आरोपियों की पैरवी न करने का फैसला

इससे पहले, अयोध्या में वकीलो ने राम मंदिर में दान के कथित गबन मामले में गिरफ्तार आरोपियों की अदालत में पैरवी नहीं करने का फैसला किया था। सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने यह भी तय किया कि अगर उसका कोई सदस्य राम मंदिर मामले के आरोपियों का मामला अदालत में लड़ने की कोशिश करता है, तो उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

जांच एजेंसियां जुटा रहीं साक्ष्य

राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत के निर्देशों और जांच की प्रगति के आधार पर होगी। यह मामला प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article