शहर

Bihar : गमछा बिछा कर बैठ गए विधायक विनय बिहारी, बाढ़ राहत को लेकर खोला मोर्चा; बोले-जब तक सम्राट चौधरी...

लौरिया विधानसभा के भाजपा विधायक विनय बिहारी बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक ने शायरी के अंदाज में कहा—दुख है, दर्द है, मैं आह भर रहा हूं, अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं।

Image

समाहरणालय में गमछा बिछाकर धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी

पश्चिम चंपारण : पश्चिम चंपारण में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच लौरिया विधानसभा के भाजपा विधायक विनय बिहारी ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विधायक समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए।

विधायक विनय बिहारी ने कहा कि ,जैसी आपदा है, वैसी व्यवस्था नहीं है और मेरे पास भी कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावित लोगों को पॉलिथीन, राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए। विधायक का आरोप है कि कुछ इलाकों में राहत सामग्री पहुंची है, लेकिन कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी लोग सुविधाओं से वंचित हैं।

शायरी से कही अपनी बात

धरने के दौरान विधायक ने शायरी के अंदाज में कहा—दुख है, दर्द है, मैं आह भर रहा हूं, अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं। ऊपर श्रीहरि, नीचे सम्राट चौधरी। विनय बिहारी ने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करें और राहत व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि जब तक सम्राट चौधरी बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने नहीं आते, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।

विधायक के मुताबिक, वह करीब चार घंटे तक जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने गमछा बिछाकर धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना मिलने के बाद बेतिया डीडीसी काजले वैभव नितिन ने विधायक से बातचीत शुरू की, लेकिन विधायक अपनी मांग पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि ,हेलीकॉप्टर गरजेगा, उसको देखेंगे और अपना गमछा उठाकर चले जाएंगे, लेकिन तब तक बैठे रहेंगे जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नहीं आएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article