शहर

Rajgarh Lok Sabha Election: क्या रोडमल नागर लगाएंगे जीत की हैट्रिक या दिग्विजय रोकेंगे विजय रथ? जानें समीकरण

2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से 15 उम्मीवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, भाजपा से मौजूदा सांसद रोडमल नागर और बसपा के राजेंद्र सूर्यवंशी के अलावा 12 अन्य उम्मीदवार हैं। दिग्विजयसिंह के मैदान में रहने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। राजगढ़ के इस सीट पर इन उम्मीदवार के अलावा 12 प्रत्याशी और हैं।

Image

राजगढ़ लोकसभा सीट का हाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट (Rajgarh Loksabha Seat) पर सभी की निगाहें हैं। यहां पर मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। इस बार लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, भाजपा से मौजूदा सांसद रोडमल नागर और बसपा के राजेंद्र सूर्यवंशी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। राजस्थान से सटे मप्र के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। राजगढ़ की सीट राजा -रजवाड़ों का गढ़ और उनके विजय की रणभूमि रहा है। वहीं अगर पहले की बात करें तो राजगढ़ और शाजापुर 1951 से 1952 में संयुक्त सीटें थीं। साल 1957 और 1962 में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र रहा। 1967 और 1971 में यह क्षेत्र शाजापुर कर दिया गया। जिसके बाद यह दोबारा साल 1977 सामने आया। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित होगा तो पता चल जाएगा कि राजगढ़ की जनता ने इस बार किसे चुना है। चलिए जानते हैं राजगढ़ का पूरा सियासी गणित-

आपको बता दें कि राजगढ़ जिला राज्य का अहम शहर है। यह एक छोटा-सा और साफ-सुथरा शहर है। यहीं से नेवज/निर्विन्ध्या नदी बहती है। यहां के नरसिंहगढ़ किले को कश्मीर ए मालवा के नाम से जाना जाता है। राजगढ़ में उम्मीदवारों की बात करें तो यहां कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांसद रोडमल नागर (Rodmal Nagar), कांग्रेस (Congress) ने (Digvijaya Singh) दिग्विजय सिंह और बसपा ने राजेंद्र सूर्यवंशी (Rajendra Suryavanshi) को प्रत्याशी बनाया है। जहां इन तीनों के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है।

ये है राजगढ़ सीट के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट

  • रोडमल नागर/BJP
  • दिग्विजय सिंह/INC
  • राजेंद्र सूर्यवंशी/BSP
  • दिनेशा रावत/ASPKR
  • विशाल सोनी/BYJEP
  • रामचरण प्रजापति/LOKSAMP
  • दितेंद्र/NATWLP
  • बबलू सिंह/JSMP
  • अशोक पवार/SAMSP
  • अनील/IND
  • अनिल जैन/IND
  • जगदीश कारपेंटर/IND
  • राधेश्याम मालवीय/IND
  • रोडमल/IND
  • सूनील/ IND
ये भी देखें- दिल्ली मेट्रो से कम नहीं होगी Bhopal Metro, सुविधाएं एयरपोर्ट जैसी; शॉपिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाजार!

रोडमल नागर

बीजेपी से रोडमल नागर को लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि इसके पहले किसी भी उम्मीवार हैं, जिसे ने बीजेपी ने लगातार तीन बार चुनाव उतारा है। मध्य प्रदे की 29 में से 24 सीटों पर उममीदवार घोषित किए जा चुके हैं। इसके पहली लिस्ट की बात करें तो इसमें राजगढ़ से लगातार दूसरी बार के सांसद रोडमल नागर का नाम शामिल किया गया है। इससे पहले 2014 और इसके बाद 2019 में और अब एक बार फिर उनका नाम 2024 के चुनाव में लाया गया है।

रोडमल नागर एक ऐसे लीडर हैं, जो लगातार तीन बार से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 2014 ने सबसे सबसे ज्यादा वोटों से जीत अपने नाम कराई थी। जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और उस समय के सांसद नारायणसिंह आमलाबे को 2 लाख 28 हजार 737 वोटों से हराया था। इस चुनाव में उन्हें 5 लाख 96 हजार 727 वोट हासिल हुए थे। दूसरी तरफ आमलबे को 3 लाख 67 हजार 990 वो मिले थे। साल 2019 के चुनाव में फिर टिकट लाने में कामयाब रहे, जहां उन्हें 4 लाख 31 हजार 19 वोटों से जीते थे।। रोडमल नागर को 8 लाख 23 हजार 824 वोट मिले, वहीं यहां मोना सुस्तानी को 3 लाख 92 हजार 805बोटी ही मिले। अब वह साल 2024 के लिए तीसरी बार मैदान में उतरे हैं।

दिग्विजय सिंह

आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 33 साल बाद राजगढ़ लोकसभा सीट से लड़ने जा रहे हैं। राजगढ़ को दिग्विजय सिंह और परिवार का गढ़ है। दिग्विजय सिंह खुद 2 बार और छोटे भाई लक्ष्मण सिंह 4 बार सांसद रहे हैं। अब एक बार फिर साल 2024 के चुनाव में वह इस सीट से चुनाव मैदान में उतारे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क... और देखें

End of Article