शहर

राजस्थान का मौसम (22 April 2026) Rajasthan Weather Today: प्रचंड गर्मी का प्रहार, लू की चेतावनी और आज धूल भरी आंधी बढ़ाएगी परेशानी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 April 2026: राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। चित्तौड़गढ़ में तो पारा 42.4°C तक पहुंच गया है इस बीच 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम -

Image

राजस्थान में प्रचंड गर्मी का अलर्ट

Rajasthan Weather राजस्थान में आज का मौसम (22 April 2026): राजस्थान में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और पारा रोज नए रिकॉर्ड छूने लगा है। कल यानी मंगलवार 21 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं बाड़मेर में रात का तापमान सबसे अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन की सबसे गर्म रातों में से एक है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसका मतलब यह है कि दिन के समय तेज धूप का सामना करना पड़ेगा और तापमान में और 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही 23 से 25 अप्रैल के बीच सात जिलों में Heatwave का भी अलर्ट जारी किया गया है।

जोधपुर और जयपुर में मौस की चाल

जोधपुर संभाग के जिलों में आज और कल 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। राजधानी जयपुर में भी गर्मी के तीखे तेवर बने हुए हैं। गुलाबी नगरी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को हल्की हवा से जरूर कुछ राहत मिली।

कोटा में कैसा हा मौसम

इन दिनों कोटा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां दिन और रात दोनों समय गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ट्यूशन नगरी में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

अजमेर और उदयपुर के मौसम का हाल

अजमेर में भी तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि उदयपुर में तेज गर्म हवाओं के कारण सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम देखने को मिल रही है। सीकर और अलवर में भी तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर यही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article