रायपुर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं, व्यापारियों को होगा लाभ, NIFT कैंपस से फैशन शिक्षा में चमकेगा प्रदेश का नाम

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज की बैठक में युवाओं, व्यापारियों के लिए कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। इस दौरन फैशन शिक्षा की दिशा में नाम कमाने के लिए नया रायपुर में NIFT का कैंपस बनाने की तैयारी की जा रही है।

Raipur News

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज, 17 अप्रैल 2025 को एक कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले को बैठक में “छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025” के प्रारूप को मंजूरी दी गई। सरकार के इस फैसले में निर्णय लिया गया है कि 10 साल से अधिक पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट (VAT) देनदारी को माफ किया जाएगा।

छोटे व्यापारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि यह फैसला न केवल व्यापारियों को राहत देगा, बल्कि प्रदेश में व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाकर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। लंबित मामलों में 25 रुपये वैट की देनदारी को माफ करने से प्रदेश के लगभग 40 हजार छोटे व्यापारियों को मिलेगा। साथ ही इससे न्यायालयों में चल रहे 62 हजार से अधिक मुकदमे खत्म होंगे या कम होंगे, जिससे न्याय प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

बायो सीएनजी संयंत्रों के लिए मिलेगी सरकारी जमीन

प्रदेश सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए स्थापित किए जा रहे बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए रियायती लीज (Lease) दरों पर शासकीय भूमि आबंटन किए जाने की भी सहमति दी है। इससे भी प्रदेश को अच्छा लाभ होगा।

परीक्षा फीस होगी वापस

छोटे व्यपारियों के साथ सरकार ने छात्रों के लिए एक अहम फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थी जो लोक सेवा आयोग, व्यापम या विशेष चयन बोर्ड की परीक्षाओं में उपस्थित होते हैं, उन्हें उनकी भरी गई परीक्षा फीस वापस लौटाई जाएगी। इससे वे छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही परीक्षा में उपस्थिति प्रतिशत भी बढ़ेगा और सरकार का व्यर्थ खर्च कम होगा। इस फैसले से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं में उम्मीद की किरण जगेगी।

NIFT कैंपस से फैशन में चमकेगा छत्तीसगढ़

जानकारी के अनुसार, अब राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का नया परिसर नव रायपुर में खोला जाएगा। करीब 271 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह संस्थान युवाओं को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर देगा। इससे न केवल पढ़ाई के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन होगा, बल्कि फैशन उद्योग को भी स्थानीय प्रतिभा मिलेगी। युवा प्रोफेशनल कोर्स कर अपनी करियर बनाएंगे और नए आयामों को छुएंगे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article