शहर

'दोस्त ही निकला कातिल' : गाजियाबाद मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हिंडन रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सूचना देने वाले दोस्त को ही मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है।

Image

इंदिरापुरम थाना

गाजियाबाद : इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हिंडन रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने वारदात की सूचना देने वाले और मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में जिस दोस्त ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताकर पुलिस को सूचना दी थी, वही हत्या का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस के मुताबिक व्यापारिक लेन-देन के विवाद में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फ़रार आरोपियों की तलाश कर रही है।

दोस्त ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1 बजे थाना इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि कानावनी हिंडन रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां विजय शर्मा नाम का व्यक्ति मिला। उसने बताया कि मृतक उसका दोस्त अमित सैनी है, जो मूल रूप से गुरुग्राम (हरियाणा) का निवासी था और किसी काम से गाजियाबाद आया हुआ था। इसी दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में बहस होने लगी और आरोपियों ने उसे गोली मार दी।

दोस्त ने गोली मारकर की हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके पर मौजूद विजय शर्मा से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर विजय शर्मा ने स्वीकार किया कि अमित सैनी के साथ उसका व्यापारिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अमित सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों को हत्या की सूचना देकर अन्य पहुलओं की जानकारी जुटा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article