रायपुर

बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 लाख के 4 इनामी नक्सली मुठभेड़ में हुए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में डीजीआर ने मुठभेड़ में 4 नक्सली मार गिराए हैं। बताया जा रहा है कि तीन नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था, तो वहीं एक पर 2 लाख रुपये का इनाम था। इतना ही नहीं पुलिस ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।

Image

बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी (फोटो - ANI)

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विशेष पुलिस बल (DRG) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। DRG ने बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया। इन नक्सलियों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के एसीएम स्तर के तीन शीर्ष नक्सली और एक पार्टी सदस्य शामिल है। बीजापुर की डीआरजी टीम द्वारा चलाए गए इक सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।

इनामी नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान हुंगा, लक्खे, भीमे और निहाल उर्फ राहुल के रूप में हुई है। इन पर लाखों रुपये का इनाम भी था। पुलिस ने बताया कि नक्सली भीमे, हुंगा और लक्खे पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। निहाल ऊर्फ राहुल पर 2 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। यह मुठभेड़ 26 जुलाई की शाम को हुई, जब पुलिस को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के मुताबिक, जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों की तरफ से डीआरजी टीम पर गोलीबारी की गई। इसके बाद काफी समय तक पुलिस बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। इस मुठभेड़ में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के चार नक्सली मारे गए। घटनास्थल से एसएलआर, इंसास, .303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

2024 से अधिक 425 नक्सली मार गिराए

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत साल 2024 से अब तक कुल 425 हार्डकोर नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर संभाग में प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी माओवादी संगठन के विरुद्ध सुरक्षाबलों द्वारा सघन और निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के कठिन हालात, दुर्गम जंगलों और जोखिम भरे रास्तों के बावजूद सुरक्षाबलों का हौसला बुलंद है और वे लगातार नक्सली संगठन के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना रहे हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article