Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Brother Supported Rhiti Tiwari: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' ने धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार और तकरार देखने को मिल रही है। शो में यूं तो कई कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट में बने हुए हैं। लेकिन काजी तौकीर ने शो में रहते हुए सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बीते दिन 'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने काजी तौकीर का प्रैंक तोड़ दिया और उनकी पोल खोल दी। इसपर कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें निशाना बनाया। वहीं रीति तिवारी ने काजी तौकीर पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें भद्दी गालियां भी दीं। लेकिन रीति तिवारी का तेवर देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के दर्शकों ने रीति तिवारी को 'जलकुकड़ी' और घटिया कंटेस्टेंट बताया। लेकिन इस ट्रोलिंग के बीच काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ रीति तिवारी के बचाव में उतरे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, नहीं है प्यार पर भरोसा, गुल्लू संग खत्म करेंगी हर रिश्ता?
काजी तौकीर के भाई ने किया रीति तिवारी का बचाव
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के भाई काजी तौसीफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें दर्शक रीति तिवारी पर भड़ास निकालते दिखे। लेकिन इस वीडियो के कैप्शन में काजी तौकीर के भाई ने लिखा, "उसे अकेला छोड़ दो अब। उसे अपने बर्ताव जो कि निराशाजनक और घटिया था, उसके लिए बहुत नफरत मिल रही है। लेकिन बच्ची है तो जाने दो। अच्छा नहीं लगता। मुझे लगता है कि शुरुआत से ही वो गलत लोगों के साथ रही है और एक असुरक्षित ग्रुप (बुली गैंग) द्वारा बहकाई गई है, जिसके नतीजे ये कि वो इतनी ज्यादा असुरक्षित हो रही है और उसे जलन हो रही है। उसे जाने दो, वो अभी बच्ची है और वो भी किसी की बेटी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पोल खुलने के बाद Qazi Touqeer ने अपनाया प्लान B, बोले- इन्हें लगा था खत्म हो जाऊंगा...

Bigg Boss 20: रीति तिवारी के बचाव में आए काजी तौकीर के भाई
बता दें कि काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के भाई काजी तौसीफ की इस पोस्ट की लोगों ने भी सराहना की। दूसरी ओर काजी तौकीर के गेम की बात करें तो उन्होंने शो में खुद के लिए प्लान बी अपना लिया है। खुद उन्होंने प्रोमो में कहा कि इन्हें लगा था कि मैं पस्त हो जाऊंगा।
