बॉलीवुड

दिग्गज बंगाली एक्ट्रेस Mithu Mukherjee का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

Mithu Mukherjee Death: बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह करीब एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं।

Image

मिथु मुखर्जी का निधन (pic credit-IMDb)

Mithu Mukherjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी (Mithu Mukherjee) का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने बंगाली सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई (Mumbai) के एक निजी अस्पताल में रविवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। वह करीब एक साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। बाद के सालों में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और पब्लिक लाइफ से भी दूर रहती थीं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'मैं अपने पिता की तरह नहीं होना चाहता...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुनाया भावुक कर देने वाला किस्सा)

मिथु मुखर्जी का निधन

एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मिथु मुखोपाध्याय के निधन की खबर बेहद दुख देने वाली है। उनकी यादें और उनका काम हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेगा। उन्हें दिल से श्रद्धांजलि।”मिथु मुखर्जी का जन्म 1955 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में साल 1972 में फिल्म ‘शेष पर्व’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म ‘मरजीना अब्दुल्ला’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था और इसके बाद वह बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस बन गईं।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी मिथु मुखर्जी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। संगठन ने लिखा कि भारतीय सिनेमा में उनका योगदान और उनकी यादगार परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी। उन्होंने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मिथु मुखर्जी ने अपने करियर में ‘निशिकन्या’, ‘मौचक’, ‘कवि’, ‘होटल स्नो फॉक्स’, ‘प्रतिमा’, ‘बंधन’ और ‘प्रार्थना’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने उस दौर के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की और बंगाली दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। अब सभी लोग मिथु मुखर्जी की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article