शहर

राबड़ी आवास पर नया मोड़, 2030 तक बंगला बनाए रखने की गुजारिश; पत्र में लिखी ये वजह

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी सरकार को पत्र लिखकर सरकारी आवास खाली न कराने की गुजारिश की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लालू प्रसाद यादव की सेहत का हवाला देते हुए पत्र में 2030 तक आवास यथावत रखने का अनुरोध किया गया है।

Image

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Bihar News: बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी बंगला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। आरजेडी सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सरकारी आवास खाली नहीं कराने की गुजारिश की है। उन्होंने पत्र में लालू प्रसाद यादव की खराब सेहत और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बनाई गई विशेष सुविधाओं का हवाला दिया है। रबड़ी देवी ने आवास को साल 2030 तक यथावत रखने का अनुरोध किया है।

किडनी ट्रांसप्लांट का हवाला देकर लिखा विशेष पत्र

सूत्रों के मुताबिक, राबड़ी देवी ने पत्र में बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसके बाद उनकी सेहत से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवास में ग्राउंड फ्लोर पर एक विशेष कमरा तैयार कराया गया, ताकि लालू यादव को सीढ़ियां न चढ़नी पड़े। बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सरकारी खर्च से यह कमरा बना था।

राबड़ी देवी ने आवास बरकरार रखने की मांग की

पत्र में यह भी कहा गया है कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार लालू यादव को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से मना किया गया था। ऐसे में मौजूदा आवास उनके स्वास्थ्य के लिहाज से उपयुक्त माना जा रहा है। राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि यह आवास साल 2030 तक यथावत रहने दिया जाए, जब तक वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं।

15 दिन का अल्टीमेटम बीता, फिर भी कार्रवाई नहीं

गौरतलब है कि बिहार सरकार औ जिला प्रशासन ने पूर्व सीएम रबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया था। हालांकि सूत्रों का दावा है कि राबड़ी देवी के पत्र के बाद अब तक सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर अभी सरकार या भवन निर्माण विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!