शहर

Punjab Road Accident: पंजाब के होशियारपुर में कोहरे की वजह से कार और बस की टक्कर, 4 की मौत

Punjab Road Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

पंजाब के होशियारपुर में सड़क हादसा

Punjab Road Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले में 10 जनवरी यानी शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह होशियारपुर-दसूहा रोड पर जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण हुआ। मृतकों की पहचान सुखविंदर, सुशील कुमार, बृज कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है, ये सभी हिमाचल प्रदेश के चैलेट गांव के रहने वाले थे।

सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र के निवासी थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे हुई। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र के निवासी थे। ये लोग अपने परिचित अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पंजाब रोडवेज की बस से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई और यह भीषण हादसा हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। एक घायल को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article