शहर

Gwalior Accident: ग्वालियर में पलटी ओवरलोड बस, ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

ग्वालियर में पिछोर थाना क्षेत्र में जंगीपुरा–घोंघा तिराहे पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। जिसमें 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों ने बस ड्राइवर पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

Image

ग्वालियर में पलटी बस, घायलों से अस्पताल में मिलने पहुंची कलेक्टर

Gwalior Bus Accident: ग्वालियर में ओवरलोड तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 यात्रियों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में रेफर किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बस चालक के शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी गंभीर घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ग्वालियर से शुक्लहारी जा रही थी बस

यह हादसा जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में जंगीपुरा–घोंघा तिराहे पर हुआ। बस ग्वालियर से शुक्लहारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जयारोग्य अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने घायलों से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली। इस दौरान घायलों ने बताया कि बस ड्राइवर ने रास्ते में एक स्थान पर गाड़ी को रोककर शराब पी थी। जिसके बाद नशे की हालत में बस चला रहा था। कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी जांच के बाद चालक के शराब पीकर बस चलाने की पुष्टि की है।

घायलों के परिजनों ने लगाए बस स्टाफ पर गंभीर आरोप

हादसे में घायल यात्रियों के परिजनों ने बस स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बस पहले से ही ओवरलोड थी और ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की है। इसके साथ ही उनके परिजनों के लिए विश्राम गृह और खान-पान की भी व्यवस्था की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article