शहर

Punjab: विवाह के बंधन में बंधी पंजाब मंत्री अनमोल गगन मान, एडवोकेट से रचाई शादी; देखें तस्वीरें

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही उनकी दुल्हन की जोड़े में सजी तस्वीरें सामने आई हैं। दुल्हन के जोड़े में सजी अनमोल गगन मान ने अपने पति के साथ श्री गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक और आनंदकारज कर शादी के बंधन में बंध गईं।

Image

पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी

Punjab: पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही उनकी दुल्हन की जोड़े में सजी उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। दुल्हन के जोड़े में सजी अनमोल गगन मान ने अपने पति के साथ श्री गुरुद्वारा साहिब में जाकर नतमस्तक हुई और आनंदकारज शादी के बंधन में बंध गईं। शुक्रवार को उनकी मेहंदी की रस्म थी। अनमोल गगन मान ने एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही से शादी करली है। वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। दोनों ने परंपरिक कपड़े पहन रखे थे। जहां उनके पति ने शेरवानी पहनी थी, वहीं मान ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। दोनों की जोड़ी खूब जच रही थी।

गुरुद्वारा में हुई शादी

पंजाब के मोहाली के जीरकपुर में मंत्री अनमोल गगन मान ने अपने पति शाहबाज सिंह सोही के साथ श्री गुरुद्वारा नाभा साहिब में नतमस्तक हुए और आनंदकारज की रसम के तहत शादी कर ली। जीरकपुर के A. K. मैरिज पैलेस में एक भव्य समारोह भी आयोजित किया गया

Anmol Gagan Maan

अनमोल गगन मान

मान का सफर

आपको बता दें कि चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज़्यादातर समय बिताने वाली अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

Anmol Gagan Maan

अनमोल गगन मान

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

नव युगल को बधाई देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित राजनीति के कई धुरंधर पहुंचें। इसके साथ ही पंजाब इंडस्ट्री के भी कई कलाकार वहां मौजूद रहे। शादी में रिजॉर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई