शहर

पंजाब और हरियाणा का मौसम (15 Jan 2026) Punjab and Haryana Weather Today: घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी, आज कोल्ड-डे; कल से बढ़ेगा तापमान

पंजाब और हरियाणा का मौसम (पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Jan 2026: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर अब भी जारी है। कुछ इलाकों में कोहरे की मार भी पड़ रही है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा में आज के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

Image

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम (15 Jan 2026): उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर से लोग काफी परेशान हैं। ऐसा ही हाल पंजाब और हरियाणा का भी है। दोनों राज्यों में आज यानी गुरुवार 15 जनवरी को शीतलहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की दोहरी मार देखने को मिल रही है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने और हवा चलने के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। चलिए जानते हैं आज पंजाब और हरियाणा में मौसम की चाल कैसी रहेगी।

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम

कुछ जगहों पर आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में आज भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। यही नहीं आज दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला है। पंजाब और हरियाणा के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी आज धूप आने के आसार कम ही हैं। आज दिनभर दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमान
नवाशहर0°C
बठिंडा1.6°C
फरीदकोट2°C
आनंदपुर साहिब2.4°C
गुरदासुपर2.5°C
लुधियाना2.6°C
सोनीपत1.4°C
हिसार1.5°C
नारनौल1.8°C
महेंद्रगढ़2°C
जींद2.5°C
पानीपत2.7°C
करनाल2.8°C

पंजाब और हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ के भी कुछ इलाकों में कल यानी शुक्रवार 16 जनवरी को कोल्ड-डे की चेतावनी दी गई है। शीतलहर की स्थिति भी बनी रह सकते है, लेकिन अब इसमें कमी आने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। IMD के अनुसार कल सुबह और रात के समय पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी 2026 तक पंजाब और हरियाणा के इक्का-दुक्का इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है।

पारा चढ़ने के दिन आए

IMD के अनुसार शीतलहर का प्रकोप अब थमने का इशारा कर रही है। आगामी 5 दिनों में तापमान के लिहाज से उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी का असर पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article