फ्रांसीसी महिला ने बताया कि भारत में स्ट्रीट भूड के बहुत सारे विकल्प हैं, अफॉर्डेबल भी हैं। उनका कहना है कि भारत में आप जहां भी चले जाएं, खाने-पीने की ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं।
स्ट्रीट फूड को लेकर फ्रांसीसी महिला का कहना है कि आपको सिर्फ अच्छा टेस्टी खाना ही नहीं मिलता, बल्कि अंकल से छोटी-मोटी बातें कर सकते हैं और लोकल न्यूजपेपर पढ़ सकते हैं।
फ्रांसीसी महिला ने बताया कि भारत की ज्वैलरी भी उन्हें पसंद हैं और यह फ्रांस से बेहतर हैं। फिर चाहे वह झुमके हों, चूड़ियां हों या अंगूठी और नेकलेस जैसे आभूषण।
महिला ने बताया कि फ्रांस के मुकाबले भारत में स्लीपर एसी बसें ज्यादा आरामदायक हैं। इसके अलावा उन्हें बस में सवार होकर भारत को देखना पसंद है।
महिला का मानना है कि भारत में बालों की देखभाल को लेकर लोग बेहद जागरुक हैं। जेनेटिक्स से लेकर हेयर ऑयलिंग, शैम्पू और प्रोटेक्टिव हेयरस्टाइल तक, हर कोई मानो किसी शैम्पू विज्ञापन का हिस्सा लगता है।
उनका कहना है कि भारत में लोगों की मेहमाननवाजी हर बार दिल जीत लेती है। अनजान होकर भी लोग घर बुलाते हैं, अपने खाने से परिचय कराते हैं और संस्कृति साझा करते हैं, जिससे एक अपनापन और भरोसे का एहसास तुरंत हो जाता है।
महिला का कहना है कि भारत में विदेशियों के प्रति जो खुले दिल और सच्ची गर्मजोशी दिखाई देती है, वह वाकई प्रेरणादायक है। हर जगह मुस्कान, मदद और सम्मान मिलता है, काश फ्रांस भी बाहरी लोगों के लिए इतना ही संवेदनशील और स्वागतपूर्ण बन सके।