पुणे

Pune News : पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ऑर्किटेक्स सहित 4 की गई जान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 01:42 PM IST

Pune News : महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम एक भीषण दुर्घटना हुई। यहां एसयूवी में जा रहे एक इंजीनियर और उसके तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। शिरगांव पुलिस स्टेशन की एसएचओ वनीता धूमल ने कहा, 'मृतक ऑर्किटेक्ट की पहचान पुणे के कटराज निवासी मौली धूमल के रूप में हुई है।'

Image

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना।

Photo : PTI

Pune News : महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम एक भीषण दुर्घटना हुई। यहां एसयूवी में जा रहे एक इंजीनियर और उसके तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार वाली एसयूवी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उरसे टोल प्लाजा के पास हुई दुर्घटना

घटना के बाद पुणे की तरफ जाने वाला यातायात थोड़ी देर के लिए उरसे टोल प्लाजा के पास प्रभावित हुआ। जहां यह दुर्घटना हुई वहां से पुणे शहर करीब 40 किलोमीटर दूर है। शिरगांव पुलिस स्टेशन की एसएचओ वनीता धूमल ने कहा, 'मृतक ऑर्किटेक्ट की पहचान पुणे के कटराज निवासी मौली धूमल के रूप में हुई है।' पुलिस ने तीन अन्य मृतक कर्मचारियों की पहचान अंकेश कुमार साकेत, धर्मेंद्र कुमार और शियासरन साकेत के रूप में की है। ये सभी कटराज के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसयूवी को धर्मेंद्र चला रहा था।

मुंबई से पुणे लौट रही थी एसयूवी

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शाम पांच बजकर 15 मिनट पर हुई। एसयूवी में सवार चारों लोग मुंबई से पुणे लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा कि एसयूवी काफी तेज गति से आ रही थी। रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article