पुणे

Pune News: फिर से खुल गया मोशी टोल बूथ, यात्रियों को फिर भरना होगा टोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 01:38 PM IST

Pune News: पुणे-नासिक राजमार्ग पर मौजूद मोशी टोल प्लाजा को एक बार फिर से खोल दिया गया है। यह टोल प्लाजा समय सीमा समाप्त होने के कारण बीते कुछ महीने से बंद था, लेकिन बीते गुरुवार को इसे फिर से खोल दिया गया है। अब मोशी टोल प्लाजा पर मासिक पास प्राप्त करने के लिए यात्रियों को इस टोल बूथ पर 315 रुपये का भुगतान करना होगा।

Image

मोशी टोल प्लाजा फिर से खुला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे-नासिक राजमार्ग पर फिर से खुला मोशी टोल प्लाजा
  • समय सीमा समाप्त होने के कारण बीते कुछ समय से बंद था टोल प्लाजा
  • यात्रियों को इस टोल बूथ पर मासिक 315 रुपये का करना होगा भुगतान

Pune News: पुणे-नासिक राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर से अपनी जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि इस राजमार्ग पर मौजूद मोशी टोल प्लाजा को एक बार फिर से खोल दिया गया है। यह टोल प्लाजा बीते कुछ वक्त से बंद था, लेकिन बीते गुरुवार को इसे खोल दिया गया है, जिसके बाद अब पुणे-नासिक राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को अब एक बार फिर से टोल देना होगा। मासिक पास प्राप्त करने के लिए यात्रियों को इस टोल बूथ पर 315 रुपये का भुगतान करना होगा।

मोशी टोल प्लाजा पर भारी वाहनों पर 15 से 155 रुपये के बीच शुल्क लगाया जाता है, जबकि हल्के वाहनों के लिए कोई शुल्क नहीं होता है। इस टोल रोड को फिर से खोलने से मोटर चालकों को आर्थिक मुश्किल होने वाली है और इससे ट्रैफिक जाम हो जाएगा। हालांकि मोशी टोल प्लाजा के फिर से खोले जाने पर कई राजनीतिक दलों ने आंदोलन की चेतावनी जारी की है।

इस वजह से कुछ महीने बंद था टोल बूथ

गौरतलब है कि समय सीमा समाप्त होने के कारण इंद्रायणी नदी के पुल के पास स्थित मोशी रोड टैक्स वसूली टोल बूथ को पिछले कुछ महीने के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसे फिर से शुरू कर दिया है। 5 जनवरी को प्राधिकरण ने मोशी और चंदौली टोल सड़कों पर लागू होने वाले नए रोड टैक्स के संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है। हालांकि, इस बार स्थानीय लोगों को अपने निजी वाहनों के लिए 20 किलोमीटर की छूट के साथ 315 रुपये का मासिक पास खरीदना होगा।

टोल बूथ के कारण होता है भारी जाम

पुणे-नासिक हाईवे पर वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पहले से ही एक समस्या है। इस बीच अतिरिक्त भुगतान करने के कारण यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। टोल बूथों पर कतारों के कारण मोशी से केवल छह से सात किलोमीटर दूर चाकन या चार किलोमीटर दूर भोसरी, नासिक फाटा पहुंचने में आधे घंटे से सवा घंटे का समय लगता है। सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने के कारण कई सालों से जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीने तक टोल गेट बंद होने से यातायात सुचारू रूप से चल रहा था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article