पुणे

Pune News: किराए पर फ्लैट ढूंढना सीनियर सिटीजन पर पड़ा भारी, कैब ड्राइवर ने लूटे 8 लाख

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 02:26 PM IST

Pune Crime News: पुणे में लूट की एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। एक कैब ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर 77 वर्षीय सीनियर सिटीजन के साथ लूटपाट की है। ड्राइवर ने पीड़ित का मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी किया, फिर उसके बैंक खाते से 7.50 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही उसे कैश भी लूटा है।

Image

कैब ड्राइवर ने सीनियर सिटीजन के साथ की लूटपाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक कैब ड्राइवर ने सीनियर सिटीजन के साथ की लूटपाट
  • ड्राइवर ने पीड़ित का मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी किया
  • बैंक खाते से 7.50 लाख रुपये निकाल लिए

Pune Crime News: शहर में सीनियर सिटीजन के साथ ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक कैब ड्राइवर और उसके साथी ने 77 वर्षीय सीनियर सिटीजन के साथ लूटपाट की है। ड्राइवर और उसके साथी ने पीड़ित का मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी किया। फिर कार्ड स्वाइप पर उसके बैंक खाते से 7.50 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया है कि, पीड़ित कांतिलाल मेवालाल ने कैब ड्राइवर श्रीधर साहू से दोस्ती की और उसे बताया कि, वह 1-बीएचके फ्लैट किराए पर लेना चाहता है।

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर उसे मकान दिखाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और फिर दोस्त के साथ मिलकर लूटपाट की। इस मामले में सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ड्राइवर के दोस्त की तलाश कर रही है।

कैश और मोबाइल फोन लूटा

पुलिस ने कहा कि, मेवालाल ने साहू और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साहू ने मेवालाल को यह कहते हुए बुलाया कि, वह उसे 1-बीएचके फ्लैट दिखाएगा। एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वह सीनियर सिटीजन को अपनी कार में ले गया। दोनों ने मेवालाल को मारने-पीटने की धमकी थी और फिर 38,000 रुपये, 10,000 रुपये का मोबाइल फोन और उसका एटीएम कार्ड छीन लिया। मेवालाल को कुछ पांच दिनों के बाद पता चला कि, आरोपी ने खरीदारी के लिए अपने एटीएम का इस्तेमाल कर 7.50 लाख रुपये के गहने और अन्य सामान खरीदे है।

ऐसे हुई आरोपी और पीड़ित की दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मेवालाल ने अपने भतीजे की मदद ली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया है कि, घर देखने को लेकर मेवालाल की कैब ड्राइवर से दोस्ती हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर भी ले लिया था। फिर कैब ड्राइवर दोस्ती करने के बाद मेवालाल को घर दिखाने के लिए लेकर गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश सांखे ने कहा है कि, मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article