शहर

Bulandshahr Crime : 'गलत नीयत से छूते हैं मास्टर साहब', बच्चियों ने छोड़ दिया स्कूल; अश्लील प्रधानाचार्य गिरफ्तार

यूपी के बुलंदशहर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। जानिए छात्राओं ने परिजनों को क्या बताया?

Image

बुलंदशहर में छात्राओं से छेड़छाड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है। अब बेटियां बाहर तो छोड़िए स्कूल में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कुछ इसी प्रकार बुलंदशहर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अरनिया थाना क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को छात्राओं के साथ आपत्तिजनक (अश्लील ) हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रधानाचार्य शिकायत करने पर छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर बात को दबाना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि गांव के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह छात्राओं से आपत्तिजनक हरकत करते हैं, जिससे नौ से 12 साल की छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। शिकायत के अनुसार छात्राओं ने परिजनों को बताया कि प्रधानाचार्य उन्हें गलत नीयत से छूते हैं। छात्राओं की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। लिहाजा, सभी ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

स्कूल से नाम काटने की धमकी भी दी

शिकायती पत्र में कहा गया कि प्रधानाचार्य ने यह बात किसी को भी बताने पर परीक्षा में फेल करने और स्कूल से नाम काटने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्र ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ये क्रम कब से चल रहा था पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें