Atiq Ahmed: उमेशपाल हत्याकांड की जांच कर रही यूपी पुलिस रविवार को गुजरात के साबरमती जेल पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यहां जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा, जहां उससे उमेश पाल केस के सिलसिले में पूछताछ होगी। बता दें, इस मामले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ दोनों आरोपी हैं। अशरफ इन दिनों बरेली जेल में बंद है।
अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया अतीक के साथ करीब 24 से 25 घंटे की यात्रा करेगी। उसे झांसी के रास्ते लाया जाएगा। दूसरी तरफ अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है।
