शहर

Prayagraj News: मकर संक्रांति पर संगम घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Prayagraj News: प्रयागराज में मकर संक्रांति के अवसर पर संगम घाट पर देर रात से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने संगम क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की टीम पूरे इलाके में गश्ती कर रही है। एक दिन पहले भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए संगम पहुंचे थे।

Image

प्रयागराज में संगम घाट पर मकर संक्रांति स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु (ANI)

Photo : ANI

Prayagraj News: प्रयागराज में मकर संक्रांति के मौके पर संगम घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ आया है। कड़ाके की ठंड के बीच भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घाट पर देर रात से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि मकर संक्रांति के स्नान पर संगम घाट पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। आज सुबह घाटों पर घना कोहरा छाया हुआ है, इसके बावजूद पूरी हमारी पूरी टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि हालात पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें गश्त भी कर रही हैं।

लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

एसपी माघ मेला नीरज पांडे ने बताया कि बुधवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति का स्नान किया था। उनके अनुसार, लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाई थी। आज सुबह से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है। जिसे देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

घने कोहरे के कारण पुलिस की गश्ती बढ़ी

एसपी ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। जिसे देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे कोई श्रद्धालु रास्ता भटक न जाए। संगम और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक तथा भीड़ प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article