टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Indian Festival 2026: सेल के अर्ली डील्स शुरू, स्मार्टफोन से लेकर टीवी और लैपटॉप तक पर मिल रही छूट, जानें ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival 2026 के अर्ली डील्स शुरू हो गए हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और घरेलू सामान पर छूट के साथ जानें बैंक ऑफर और सेल की तारीख।

Image

SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% की छूट

Amazon ने अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के अर्ली डील्स शुरू कर दिए हैं। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम और किचन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, इस बार सेल में लाखों प्रोडक्ट पर साल की सबसे कम कीमतों का दावा किया जा रहा है। ग्राहकों को SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं। वहीं, Amazon Great Indian Festival की मुख्य सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% की छूट

अर्ली डील्स के दौरान ग्राहक SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ क्रेडिट कार्ड EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, प्राइम मेंबर्स को खरीदारी पर 10% तक अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले प्राइम मेंबर्स को 5% अनलिमिटेड कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3% कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा, नए ग्राहकों के लिए 2,500 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड का भी ऑफर है। Amazon Pay Later के जरिए 1,500 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर तीन महीने की ब्याज-मुक्त EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी।

स्मार्टफोन पर 80% तक की छूट

Amazon की इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट का दावा किया गया है। कंपनी ने कई स्मार्टफोन के अर्ली डील्स की कीमतें भी साझा की हैं। OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Redmi 17 5G में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 7,900mAh की बैटरी मिलती है।

  • OnePlus N6x ₹18,499
  • Redmi 17 5G ₹23,999
  • iQOO Z10 Lite 5G ₹15,999
  • iQOO Neo 10 ₹41,999
  • Lava Bold N2 ₹8,729

iQOO Z10 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। Lava Bold N2 की कीमत बैंक ऑफर सहित 8,729 रुपये बताई गई है। इसमें 6.75 इंच का डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर भी ऑफर

लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने वालों के लिए भी कई डील्स उपलब्ध हैं। कंपनी ने Apple MacBook Neo और Asus Vivobook 15 जैसे लैपटॉप की कीमतें साझा की हैं।

  • Apple MacBook Neo 13 इंच ₹71,990
  • Asus Vivobook 15 ₹59,990
  • OnePlus Watch 2R ₹9,999
  • Marshall Acton III स्पीकर ₹27,999
  • Sony Alpha ILCE-6700 कैमरा ₹1,25,990

स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंस पर कितनी छूट?

Amazon की सेल में स्मार्ट टीवी की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों पर भी ऑफर मिल रहे हैं।

  • Samsung 55 इंच Mini LED 4K स्मार्ट टीवी ₹53,900
  • TCL 55 इंच 4K QD-Mini LED Google TV ₹62,990
  • LG 55 इंच NU87 AI webOS LED TV ₹45,990
  • Samsung 653 लीटर स्मार्ट फ्रिज ₹82,990
  • Bosch 8 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ₹31,490

फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट पर 80% तक की छूट

फैशन और ब्यूटी कैटेगरी में भी ग्राहकों को कई ब्रांड के प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। Amazon के मुताबिक, इस कैटेगरी में 50% से 80% तक की छूट के साथ कूपन और अतिरिक्त बचत के विकल्प भी उपलब्ध हैं। सेल में Boss, Swarovski, d'Alba और Mamaearth जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, Boss Hero 2.0 क्वार्ट्ज घड़ी 19,898 रुपये में और Swarovski Stilla Attract स्टड इयररिंग्स 5,691 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं, Mamaearth Ubtan Foaming Face Wash की कीमत 299 रुपये बताई गई है।

बाइक और कार एक्सेसरीज पर भी ऑफर

वाहन और कार एक्सेसरीज की कैटेगरी में भी ग्राहकों को छूट मिल रही है। Amazon की ओर से Hero Xtreme 125R बाइक की कीमत 97,800 रुपये बताई गई है। वहीं, Qubo Car Dashcam Pro को 5,119 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, होम और किचन प्रोडक्ट पर 60% तक की छूट का दावा किया गया है। इसमें एयर फ्रायर, स्टडी टेबल, सोलर किट, ट्रेडमिल और दूसरे घरेलू सामान शामिल हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article