Telangana ACB Action: लाख सख्ती के बाद भी भ्रष्टाचार की जड़े भारत से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, एंटी करप्शन ब्यूरो, विजिलेंस, सीबीआई, निगरानी विभाग जैसी एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर घूसखोर सरकारी कर्मियों पर नकेल कसने की कोशिश करती है। छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का केस, जेल, नौकरी से बर्खास्तगी तक के फैसले लिए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी रिश्वतखोर अधिकारियों का मन नहीं भर रहा है।
यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसी हिंदीपट्टी वाले राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी घूसखोरी की जड़ें उतनी ही गहरी है, इसका ताजा उदाहरण तेलंगाना से सामने आया है। जहां सस्पेंड किए जा चुके DSP भीम रेड्डी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर जब एसीबी ने छापेमारी की तो इतनी संपत्तियां मिली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पंजाब में ईडी रेड पर भड़की AAP, GMADA दफ्तर पर हमला और पथराव; सिसोदिया बोले- 2027 चुनाव आते ही पंजाब कब्जाने आई ED
DSP भीम रेड्डी के करीबी के 10 ठिकानों पर हुई छापेमारी
दरअसल ACB ने गुरुवार को सस्पेंड किए गए पुलिस DSP भीम रेड्डी के आठ संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली। ये तलाशी हैदराबाद और जहीराबाद में 10 जगहों पर ली गई। इस दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध बेनामी संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज मिले, बोम्मा वेंकटेश के घर से 1.35 करोड़ रुपये नकद, विदेशी मुद्रा और लगभग 14 लीटर विदेशी शराब बरामद की। नकदी और अन्य सामान की बरामदगी के संबंध में जांच अभी जारी है।
तलाशी के दौरान संदिग्ध बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य अहम सामग्री मिली
ACB के मुताबिक, तलाशी के दौरान संदिग्ध बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य अहम सामग्री मिली है। जांच एजेंसी अब इन दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, जिससे संपत्तियों के स्वामित्व और उनके लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत की जानकारी की जा सके।
