शहर

नाश्ते का लालच, फिर छत पर ले जाकर छेड़छाड़! अहमदाबाद में 8 साल की बच्ची से वारदात, पड़ोसी गिरफ्तार

Ahmedabad Molesting Case:अहमदाबाद में 8 साल की बच्ची को नाश्ते का लालच देकर छत पर ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नाश्ते का लालच, फिर छत पर ले जाकर छेड़छाड़! अहमदाबाद में 8 साल की बच्ची से वारदात, पड़ोसी गिरफ्तार

Ahmedabad Molesting Case: अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला 38 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को नाश्ते का लालच देकर पिछले चार-पांच दिनों से शाम के समय पोल की छत पर ले जाता था। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गणपति आरती से लौटने पर मां को हुआ शक

शिकायत के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बच्ची अपने इलाके में गणपति स्थापना के बाद आयोजित आरती में गई थी। बच्ची रात करीब 9:15 बजे घर लौटी। उसकी मां ने देखा कि बच्ची की शर्ट के बटन ठीक तरह से नहीं लगे थे। उसके हाथ में दो मैगी के पैकेट और एक फ्रूटी भी थी। कपड़ों की स्थिति और खाने-पीने की चीजों को लेकर मां ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने शुरुआत में स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बाद में मां ने उसे विश्वास में लेकर पूछा तो बच्ची ने बताया कि पोल में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे मैगी के पैकेट और फ्रूटी दी थी।

पिछले 4-5 दिनों से छत पर ले जाने का आरोप

बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वो इंसान पिछले चार-पांच दिनों से शाम के समय उसे दुकान से नाश्ते के पैकेट दिलाने का कहकर पोल की छत पर ले जाता था। बच्ची ने आरोप लगाया कि छत पर आरोपी उसके साथ अनुचित हरकत करता था और बाद में उसे दुकान से नाश्ते के पैकेट दिलाता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 23 सितंबर को भी आरोपी बच्ची को छत पर ले गया था।इसके बाद बच्ची की मां ने पूरी जानकारी अपने पति को दी और दोनों शाहपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

DCP ने कहा, आरोपी गिरफ्तार

IPS भरत राठौड़, DCP जोन-2, अहमदाबाद ने बताया कि 23 सितंबर को शाहपुर पुलिस स्टेशन में 8 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़ के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। DCP के मुताबिक, बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर टॉफी, बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची से बातचीत के बाद उसके माता-पिता को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। DCP ने बताया कि मामले में FSL जांच और मेडिकल रिपोर्ट लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article