शहर

Muzaffarnagar में आधी रात एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों में जमकर फायरिंग, 12 शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में 4 बदमाश घायल हो गए हैं। बदमाश विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर और किसनो की ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने का काम किया करते थे।

Image

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

मुजफ्फरनगर : जिले के मंसूरपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात उस समय बड़ी मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान एक कैंटर को पुलिस ने जब चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो कैंटर में सवार करीब 10 से 12 बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। उसमें चार बदमाश सोम उर्फ सोमदत्त, रविंद्र, विकास और सलीम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनमें से कुछ जंगल के रास्ते भगाने का प्रयास कर रहे बदमाश सलमान, इरफान, रोहित, समीर, राहुल, अरविंद, महताब और नीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से ये सामान बरामद

गिरफ्त में आए शातिर बदमाशों के पास से पुलिस ने चार तमंचे कारतूस, 8 चाकू, विद्युत उपकरण (ट्रांसफार्मर) चोरी के उपकरण, एक कैंटर और तकरीबन 10 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल चारों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस पूछताछ में इन शातिरों ने बताया है कि वह विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर और किसनों की ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने का काम किया करते थे।

पुलिस आलाधिकारियों की मानें तो गिरफ्त में आए इन सभी बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में बड़ी तादाद में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आपको बता दे की इन बदमाशों में घायल सोम उर्फ सोमपाल और रविंदर पर 10-10 हज़ार रुपये का ईनाम भी घोषित है तो वहीं पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की तलाश थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें